
● मुंबई
पोइसर जिमखाना मैदान में आयोजित लालजी पाड़ा प्रीमियर लीग सीजन-2 का तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
टूर्नामेंट में राइजिंग स्टार्स, माहिरा स्पोर्ट्स, सुपर स्ट्राइकर, डॉक्टर फॉलेयर, नीलकंठ सहित कई टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में क्रिकेट गेम टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि टाइगर किंग टीम उपविजेता रही।
फाइनल मैच में अजय गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आफताब मनियार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। इसके अलावा राकेश मौर्या को बेस्ट बैट्समैन, आफताब मनियार को बेस्ट बॉलर और अनिल यादव को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लीग का अगला सीजन दिसंबर माह में पुनः इसी मैदान पर आयोजित किया जाएगा।
