
● ठाणे
“मानवता की सेवा ही सर्वोच्च भक्ति है”-पूजनीय निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार, 29 मार्च 2026 को दो स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इन शिविरों में कुल 266 निरंकारी भक्तों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
ये शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन, वागले एस्टेट, ठाणे तथा हनुमान कोलीवाड़ा सत्संग भवन, उरण में आयोजित किए गए। रक्त संकलन का कार्य संत निरंकारी ब्लड बैंक, विले पार्ले, मुंबई द्वारा किया गया।
वागले एस्टेट, ठाणे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन (किसन नगर शाखा) में आयोजित शिविर में कुल 190 यूनिट रक्त संकलित किया गया। शिविर का शुभारंभ परमात्मा निरंकार की प्रार्थना से हुआ। इस अवसर पर जम्मू से पधारे मिशन के ब्रह्मज्ञान प्रचारक श्री जगदीश राज एवं स्थानीय संयोजक श्री सुभाष भोसले उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ठाणे महानगरपालिका के नगरसेवक श्री राम रेपाले और नगरसेविका श्रीमती नम्रता भोसले-जाधव ने भी शिरकत की तथा मिशन के मानव कल्याण कार्यों की सराहना की।

वहीं, उरण के हनुमान कोलीवाड़ा सत्संग भवन में आयोजित शिविर में 100 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 76 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संकलित किया गया। यह शिविर संयोजक दत्ताराम पाटिल और मुखी अनंत शेनॉय की उपस्थिति में सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
दोनों शिविरों ने एकता, सेवा और समर्पण की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन बचाने के इस पवित्र अभियान में निरंकारी भक्तों का योगदान सराहनीय रहा।
