
● नई दिल्ली
देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश का मार्ग खोलने वाली जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा रविवार, 17 मई को आयोजित होगी। परीक्षा का संचालन इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर देशभर के केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अभ्यर्थियों की जांच के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन समेत बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार का फोटो साथ रखना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, जिससे जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चले
