
▪️मुंबई
हस्ताक्षरम् साहित्यिक व सामाजिक संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन कांदिवली स्थित एवाॅन सोसायटी-रो हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सलाहकार अमरनाथ द्विवेदी ने की जबकि संचालन डॉ. मृदुल ‘महक’ और अल्हड़ असरदार ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि गाजियाबाद के वरिष्ठ शायर नरेंद्र शर्मा ‘खामोश’ रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पश्चिम रेलवे में सेवारत कवि विनोद शुक्ला द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद ओमप्रकाश तिवारी, अरुण दुबे, आनंद पाण्डेय ‘केवल’, अर्चना झा, हिरालाल यादव, कल्पेश यादव, सारिका सिंह, वाचस्पति तिवारी, नरेंद्र शर्मा ‘खामोश’, डॉ. मृदुल ‘महक’, अल्हड़ असरदार एवं अमरनाथ द्विवेदी ने कविता, गीत और गजल प्रस्तुत किए।
आयोजन में पंकज सिंह और सारिका सिंह ने स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम को साहित्यिक सौहार्द और रचनात्मक ऊर्जा का संगम बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साहित्यप्रेमियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
