
▪️ नवी मुंबई
सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के दिव्य मार्गदर्शन में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 28 जून 2026 को ज्ञान विकास संस्था कॉलेज मैदान, कोपरखैरने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें संत निरंकारी रक्तपेढी के सहयोग से 109 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रांची (झारखंड) से आए ब्रह्मज्ञान प्रचारक विजय कुमार यादव की उपस्थिति में निरंकार प्रभु की प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर ज्ञान विकास संस्था के संचालक प्रसाद पाटिल, नगरसेवक डी.आर. पाटिल, नगरसेवक शिरीष पाटिल, समाजसेवक सुनिकेत हांडे तथा समाजसेवक मयूर धुमाल उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 127 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 109 ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं के लिए पंजीकरण, हिमोग्लोबिन जांच, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई। आयोजन का संचालन सेक्टर संयोजक मनोहर सावंत एवं स्थानीय मुखी तथा सेवादल यूनिट के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
