
▪️नालासोपारा
नालासोपारा पूर्व स्थित यशवंत विवा टाउनशिप के बालाजी हॉल में 28 जून 2026 को सायं 6 बजे से 9 बजे तक सकल हिंदू समाज द्वारा भव्य ‘हिंदू साम्राज्य दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ के उद्घोष से हुई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी, जिसमें उनके जन्म से लेकर अफजल खान के वध तक की ऐतिहासिक घटनाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सौमीत बॅनर्जी के हस्तकमलों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का प्रतीकात्मक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रितेश मिश्रा ने बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों की सराहना की।कार्यक्रम में नगरसेविका पिंकी अमित राठौर, नगरसेविका कल्पना आशीष, तथा अधिवक्ता नेहा दुबे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जोहर आतिश सावंत और सुनैना कोठारी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को नाट्य प्रस्तुति के लिए प्रशिक्षित किया।
