- मुंबई। आषाढ़ी वारी 2026 के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने वारकरी श्रद्धालुओं के लिए व्यापक और सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर एक मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार तथा स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर के मार्गदर्शन में ‘भक्ति विठोबा की, सेवा स्वास्थ्य की’ पहल को जमीन पर उतारा गया।

अब तक 3 लाख 83 हजार 643 वारकरियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इनमें 3,80,485 बाह्य मरीजों का उपचार, 3,158 मरीजों को भर्ती कर इलाज, जबकि 883 मरीजों को आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया है।
वारकरियों की सुरक्षा के लिए पालखी मार्ग पर 353 एम्बुलेंस, 43 आईसीयू यूनिट, 156 ‘आपला दवाखाना’ केंद्र, 3,087 स्वास्थ्यकर्मी और 302 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए गए हैं। पंढरपुर में 24 घंटे चालू आईसीयू, तीन दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप और इस वर्ष की विशेष सुविधा एयर एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप के जरिए श्रद्धालुओं को तुरंत चिकित्सा जानकारी भी मिल रही है।
