- 31 जुलाई तक करें आवेदन

▪️मुंबई
बेरोजगार युवाओं और उनकी सेवा सहकारी संस्थाओं के लिए राहतभरी खबर है। जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, मुंबई शहर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 10 लाख रुपए तक के कार्य बिना निविदा प्रक्रिया के आवंटित करने का निर्णय लिया है। इन कार्यों का वितरण ‘कार्य वितरण समिति’ के माध्यम से किया जाएगा।
इस योजना के तहत मुंबई शहर में पंजीकृत एवं सक्रिय बेरोजगारों की सेवा सहकारी संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना और बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना है।
इच्छुक संस्थाओं को अपने प्रस्ताव संस्था के लेटरहेड पर निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन के साथ पंजीकरण प्रमाणपत्र, सभी सदस्यों की अद्यतन सूची, वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सभी आवेदन जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, मुंबई शहर के कार्यालय में जमा किए जाएंगे।
जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र के सहायक आयुक्त सुनील पवार ने पात्र सेवा सहकारी संस्थाओं से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने और समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
