● महाराष्ट्र, यूपी में सामान्य वर्षा तो हिमाचल, गुजरात में बाढ़ के हालात

मुंबई।
भारत में इस मानसून सीजन (1 जून से 16 जुलाई) के दौरान अब तक औसतन 9 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है लेकिन यह पूरे देश में समान नहीं रही।आईएमडी के मुताबिक झारखंड में 71 प्रतिशत, राजस्थान में 116 प्रतिशत और लद्दाख में 97 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। ये क्षेत्र बहुत अधिक वर्षा की श्रेणी में रखे गए हैं।
पांच राज्यों में अत्यधिक वर्षा
हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश (67 प्रतिशत अधिक), गुजरात (64 प्रतिशत अधिक), और दादरा-नागर हवेली एवं दमन-दीव में सामान्य से 20-59 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई।
इन राज्यों में सामान्य वर्षा
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, सिक्किम आदि में वर्षा सामान्य सीमा (±19 प्रतिशत) के भीतर रही। जबकि असम, मेघालय, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी या बनी हुई है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
मई में आईएमडी ने अनुमान जताया था कि इस बार जून से सितंबर तक देश में औसत से बेहतर यानी 106 प्रतिशत वर्षा हो सकती है। कृषि पर निर्भर 42 प्रतिशत आबादी के लिए यह मानसून बेहद अहम है।
स्रोत: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग