
▪️विनीत त्रिपाठी @वाराणसी
श्री रामायण कथा फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों काशी में है। फिल्म के कलाकार रजनीश दुग्गल, देव शर्मा, अंजलि अरोड़ा , मोहित खन्ना सहित पूरी टीम ने काशी के प्रसिद्ध बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर पंडित अवशेष पांडेय ( कल्लू महाराज) के सान्निध्य में दर्शन-पूजन किया।
कलाकारों ने विधि-विधान से काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान फिल्म की सफलता और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। मंदिर परिसर में कलाकारों को देखने के लिए प्रशंसकों की भी भीड़ जुटी रही।
