- 400 मरीजों और परिजनों को फराल, 75 महिलाओं को साड़ियां भेंट, बच्चों ने भी बचत के पैसों से बांटी मिठाई

- मुंबई । दिवाली खुशियों और अपनों के साथ उत्सव मनाने का पर्व है, लेकिन टाटा और केईएम अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए यह त्योहार घर से दूर और चिंताओं के बीच बीत रहा था। ऐसे परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए सौरभ मित्र मंडल ने ‘अन्नमित्र सत्कार्य’ के माध्यम से विशेष पहल की। संस्था की ओर से अस्पताल परिसर में 400 मरीजों और उनके रिश्तेदारों को दिवाली का फराल वितरित किया गया। इसके साथ ही 75 महिलाओं को साड़ियां भेंट की गईं।
अन्नमित्र के प्रमुख संजय सोमनाथ शेटये की पहल पर आयोजित इस सेवा कार्य में कनाडा से सान्वी स्टेफी अनुप पेडणेकर सहित आशालता खानोलकर, नुपूर खानोलकर, प्रल्हाद गवरे, उज्वला गवरे, अशोक गोरीवले, सुलभा गोरीवले, विपुलभाई छेड़ा, संजयकुमार रमीना (जगदंबा ज्वेलर्स मार्ट, दादर), सुनीता कोटियन, प्रसाद कोरगावकर, जोत्स्ना गुप्ते, दिलीप कदम, मनमोहन निंबालकर, आराध्य राहुल अग्रवाल, हरीशंकर मुलचंद कनौजिया, सत्तार शेख, महेश शेलार, कल्पना वारैया, शीतल सावंत, सायली (पुष्पा) पवार, सुजाता परब, अय्यप्पन कोनार और हणमंत गलडे सहित अनेक दानदाताओं ने सहयोग दिया।
इस आयोजन में बच्चों ने भी अनुकरणीय पहल की। नम्रता अशोक पाटोले और शलाका सम्राट पाटोले के बच्चों श्रेवी और श्रीशा ने अपने टिफिन के लिए बचाए गए पैसों से मरीजों को मिठाई वितरित की। पूर्व महापौर महादेव देवले भी इस सेवा कार्य में शामिल हुए। कृतिका राजेश सोनावडेकर ने उचित मूल्य पर स्वादिष्ट फराल उपलब्ध कराया।
आयोजकों ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग, स्वयंसेवकों की उपस्थिति और श्रमदान से यह सेवा अभियान सफल हो सका।
