- कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

- मुंबई । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 15 और 16 नवंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पुणे में उद्योग, सहकारिता और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उनके इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दौरे के पहले दिन 15 नवंबर को अमित शाह मुंढवा स्थित भारत फोर्ज लिमिटेड का दौरा करेंगे। इसके बाद तलेगांव दाभाड़े में एनएचईसी मल्टी-स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के भवन का भूमिपूजन करेंगे। इसी कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता रजिस्ट्रार कार्यालय के क्षेत्रीय केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन और महाराष्ट्र में ‘भारत टैक्सी’ सेवा की शुरुआत भी करेंगे।
16 नवंबर को वे भारतीय जैन संगठन और शांतिलाल मुथा फाउंडेशन के मुख्यालय जाएंगे। इसके बाद यशवंतराव चव्हाण भवन में दिवंगत अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में भारत इतिहास संशोधक मंडल में ‘मराठा इतिहास डिजिटल आर्काइव’ का लोकार्पण करेंगे।
