- मुंबई । मुंबई में मौसम ने करवट ली है। सुबह के समय तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह शहर का तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान साफ रहने के कारण दिन में अच्छी धूप खिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी देखने को मिली। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।
हालांकि, मौसम में सुधार के बावजूद मुंबई की हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 136 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। यह मंगलवार को दर्ज 304 एक्यूआई के मुकाबले बेहतर जरूर है, लेकिन प्रदूषण का स्तर अभी भी स्वास्थ्य के लिए चिंता पैदा कर रहा है। मौसम में आई ठंडक से मुंबईकरों को राहत मिली है, लेकिन साफ हवा के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
