● योगीराज की मुरली ने मन मोहा- मोहिनी दीदी

माउंट आबू (राजस्थान)। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के शांतिवन मुख्यालय में परिवहन प्रभाग की रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन डायमंड हॉल में किया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से हजारों साधक, संतगण और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के ऑनलाइन संदेश से हुआ। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था को शांति, आत्मचिंतन और सकारात्मकता का दिव्य प्रकाश-स्तंभ बताते हुए कहा कि यह संस्था मानवता को भीतर से सशक्त बनाकर मूल्यनिष्ठ जीवन की राह दिखा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि शांतिवन केवल एक स्थल नहीं बल्कि आत्मजागरण का केंद्र है, जिसने 140 देशों से आए साधकों को आत्मा से जुड़ने का अवसर दिया है। साथ ही, संस्था ने स्पिरिचुअल टूरिज़्म को नई पहचान दिलाई है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्रह्मर्षि योगीराज भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज, संस्थापक श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर–मुंबई (महाराष्ट्र), अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच, नई दिल्ली, संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा और आध्यात्मिक आघाड़ी योग प्रमुख, महाराष्ट्र प्रदेश ने संस्था की सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने उपस्थित साधकों को बांसुरी की मधुर ध्वनि पर ध्यान कराकर चरम आनंद की अनुभूति कराई।
संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था यूनाइटेड नेशन, यूनिसेफ और यूनेस्को जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर निरंतर शांति कार्यों में योगदान दे रही है।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण बीके डॉ. सुरेश शर्मा (उपाध्यक्ष, परिवहन प्रभाग) ने दिया। वहीं राष्ट्रीय संयोजिका बीके कविता दीदी ने परिवहन प्रभाग की 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस आयोजन में मुख्य रूप से बीके संगीता दीदी, राधेश्याम तिवारी, श्रीकांत पाण्डेय, बीके विजय शंकर पाण्डेय, बीके कविता दीदी, बीके श्रेया दीदी, बीके सुहास भाई, आनंद सिंह (वरिष्ठ उद्घोषक), हृदय नारायण मिश्र, बीके बिन्दु दीदी, बीके गिरीश भाई, बीके चांद मिश्रा, आशीष पाराशर, किरण पाटिल, अनुराग पाण्डेय आदि का सफल योगदान रहा।
