
ठाणे। ठाणे की रमणीय येऊर पहाड़ी पर स्थित पूज्य स्वानंद बाबा आश्रम में नवरात्रौत्सव का दिव्य और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पावन भजन संध्या और विशाल महाभंडारे के पश्चात आश्रम के मुख्य न्यासी प्रेम शुक्ल का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम परिसर में हरित वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन का प्रेरक संदेश दिया।

स्वानंद आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति लगातार नौ दिनों तक त्रिकाल संध्या पूजन, देवी आरती और पावन पाठ का आयोजन हुआ। समापन दिवस पर वैदिक विधि से हवन तथा मंगलमय कन्या पूजन सम्पन्न किया गया। मुख्य न्यासी प्रेम शुक्ल एवं धर्मनिष्ठा श्रीमती शांति प्रेम शुक्ल ने विधिवत कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद, श्रृंगार सामग्रियाँ और माता रानी की चुनरी अर्पित की। नवमी के अवसर पर आयोजित भव्य महाप्रसाद और विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं की भावपूर्ण उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सुरम्य भजनों का मधुर आयोजन भी हुआ। प्रख्यात गायक सोनू सिंह सुरीला और लोकगायक शिवसागर मिश्रा ने कर्णप्रिय, रससिक्त और भावपूर्ण भजन प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठित समाजसेवी पंकज मिश्र, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी, दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक विजय सिंह कौशिक, आरटीआई एक्टिविस्ट व अग्निशिला के संपादक अनिल गलगली, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, सद्वार्ता के प्रबंध संपादक राजेश विक्रांत, वरिष्ठ पत्रकार सैयद सलमान, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा, श्रेष्ठ भारत के संपादक सुनील सिंह, मुंबई वार्ता के संपादक श्रीश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एसएन सिंह व पुष्पराज मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, पूर्व उप महापौर अरुण देव, फिल्मसिटी के पूर्व कार्याध्यक्ष अमरजीत मिश्र, साहित्यानुरागी व कवि अमर त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम मेघनानी, वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही व अनिल शुक्ल, विपुल भाई, अविनाश मिश्रा, अखिलेश मिश्र, सूर्यप्रकाश मिश्र, चंद्रकांत दुबे, राजदेव तिवारी, वीरेंद्र मिश्रा, अजय शुक्ला, योगेश शुक्ल, संजय शुक्ल, सरताज़ मेहंदी, विपेंद्र पाठक, गामा मिश्र, संतोष पाठक, चंद्रभूषण मिश्र, धीरज मिश्र, संतोष गुप्ता सहित अनेक मान्यवर अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम को आलोकित कर रहे थे।
