
भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना आज महिला क्रिकेट का सबसे दमदार चेहरा बन चुकी हैं। मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारत की महिला टीम ने जब पहली बार वर्ल्ड कप जीता तो मंधाना का नाम इतिहास में दर्ज हो गया।
बीसीसीआई की नई समान वेतन नीति के तहत अब महिला खिलाड़ियों को पुरुष क्रिकेटरों के बराबर मैच फीस मिलती है।
- टेस्ट मैच: ₹15 लाख
- वनडे: ₹6 लाख
- टी20: ₹3 लाख
इसके अलावा मंधाना को ग्रेड ‘A’ कॉन्ट्रैक्ट के तहत हर साल ₹50 लाख का रिटेनर मिलता है।
डब्ल्यूपीएल में रिकॉर्ड कमाई
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने स्मृति मंधाना को ₹3.4 करोड़ में खरीदा, जो अब तक की सबसे बड़ी बोली थी। 2024 में उन्होंने आरसीबी को पहला खिताब दिलाकर अपने नेतृत्व और लोकप्रियता दोनों को नई ऊंचाई दी।
ब्रांड मंधाना की ताकत
मंधाना आज विज्ञापनदाताओं की पहली पसंद हैं। वे Hyundai, Hero Motocorp, Red Bull, Garnier, Nike, Mastercard, Havells, Wrangler, Gulf Oil, Bata Power, Herbalife, PNB MetLife, Equitas Bank, Rexona और UNICEF India जैसी कंपनियों से जुड़ी हैं।
प्रत्येक ब्रांड डील ₹50–75 लाख की है, जिससे उन्हें हर साल कई करोड़ रुपये की कमाई होती है। आरसीबी की जीत के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
महाराष्ट्र के सांगली में स्मृति का खूबसूरत घर है, जिसमें जिम, होम थिएटर, लाइब्रेरी और गार्डन शामिल हैं। यहीं उनकी उपलब्धियों की ट्रॉफी गैलरी भी है। उनके पास मुंबई और दिल्ली में भी संपत्तियाँ हैं और वे ‘SM-18 स्पोर्ट्स कैफे’ नाम से एक रेस्टोरेंट चलाती हैं।
कारें और सादगी
मंधाना ने सबसे पहले पिता के लिए मारुति स्विफ्ट, फिर भाई के लिए ह्युंडई क्रेटा खरीदी और अब खुद ₹70 लाख की रेंज रोवर इवोक चलाती हैं। वे हँसते हुए कहती हैं, “मेरा सपना कोई लग्ज़री कार नहीं बल्कि एक ऐसा वैन है, जिसमें मैं सफर कर सकूँ।”
