● शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु है। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु है।

पंचांग (शनिवार, 5 जुलाई 2025 )
तिथि आषाढ़ शुक्ल पक्ष 10, नक्षत्र स्वाति, योग सिद्ध, करण वणिज अहोरात्र
राहुकाल
सुबह 9.25 से 11.04 तक
इस दौरान कोई भी शुभ कार्य या यात्रा टालना उत्तम रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त
दोपहर 12.17 से 1.09 बजे तक
दिशाशूल एवं परिहार
शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशूल होता है। शनिवार को उड़द या अदरक खाकर यात्रा करने से दिशाशूल का प्रभाव कम होता है।