■ भाजपा बनी सबसे बड़ी ताकत
■ 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों में महायुति का दबदबा

● मुंबई
राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों में महायुति ने विपक्ष को करारा झटका देते हुए अपना वर्चस्व साबित किया है। इन नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा की राजनीतिक पकड़ अब शहरों तक सीमित नहीं रही; ग्रामीण महाराष्ट्र में भी पार्टी सबसे प्रभावी शक्ति के रूप में उभरी है।
जिला परिषदों की कुल 731 सीटों में भाजपा ने 225 सीटों पर विजय हासिल कर नंबर-वन पार्टी का स्थान प्राप्त किया। एनसीपी को 165, एनसीपी (शरद पवार) को 26, शिवसेना को 162, उद्धव ठाकरे गुट को 43 और मनसे को मात्र दो सीटें मिलीं। कुल मिलाकर महायुति ने 552 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि विपक्ष 126 सीटों तक सिमट गया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन नतीजों को जनता का स्पष्ट जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों पर जनता की भरोसे की मुहर है। फडणवीस के अनुसार, 12 में से 7 जिलों में भाजपा का पहले स्थान पर रहना इस बात का संकेत है कि ग्रामीण महाराष्ट्र ने भी पार्टी की दिशा और नेतृत्व पर विश्वास जताया है।
