■ भक्ति और संगीत से गूंजा दशाश्वमेध घाट

● वाराणसी
पावन पर्व होली का शुभारंभ काशी के सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर में माता रानी की दिव्य आरती, श्रृंगार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम अवशेष पांडेय (कल्लू महाराज) के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
भजन-कीर्तन और होली के पारंपरिक संगीत के बीच पागल बाबा द्वारा ‘बड़ी शीतला माता रंगोत्सव’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूरा दशाश्वमेध घाट भक्तिमय वातावरण और रंगोत्सव की उमंग से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर परम पूज्य महाराज, आदरणीय पंडित शिव प्रसाद पांडेय (महंत, प्रमुख मंदिर काशी), अभिषेक पांडेय, अवनीश पांडेय, विनीत त्रिपाठी, कन्हैया दुबे (केडी), राजा मिश्रा, अभिषेक चंद्रभूषण पांडेय, सर्वेश दुबे और अखिलेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद स्वरूप बनारसी ठंडाई का वितरण किया गया। भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के संगम ने काशी में होली पर्व की मंगलमयी शुरुआत का संदेश दिया।
