- विश्व कप 20-20 सेमीफाइनल: भारत 7 रनों से जीता
- फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला 8 मार्च को

● मुंबई
ट्वेंटी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में भारत के 253 रनों के लक्ष्य के सामने इंग्लैंड की टीम सरेंडर हो गई। भारत के स्कोर के सामने इंग्लैंड की टीम थर्राती नजर आई। इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से शानदार 89 रन बनाए। शिवम दुबे ने 43 और ईशान किसन ने 39 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाज आर्चर सबसे महंगे साबित हुए। आर्चर ने 4 ओवर में 61 रन दिए।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत के 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की ओर से जे बेठल ने ताबड़तोड़ 105 रन बनाए और जैक्स ने 35 रन बनाए। बेथल ने 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया जो रन आउट होकर पैवेलियन लौटे। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर में 64 रन दिए।

इंग्लैंड ने पावरप्ले के पहले ओवर में 13 रन बटोरे। अर्शदीप सिंह के ओवर में तीन चौके लगे। हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को आउट किया। सॉल्ट पांच रन ही बना सके। हार्दिक ने सिर्फ दो रन दिए। तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने 10 रन दिए। हार्दिक पांड्या के अगले ओवर से 13 रन बने। जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रुक को आउट किया। वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में जैकब बेथल ने लगातार गेंदों पर तीन छक्के जड़े। हालांकि इसी ओवर में वरुण ने जोस बटलर को आउट किया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में हार्दिक के खिलाफ इंग्लैंड ने 15 रन बटोरे।
भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सेमीफाइनल में सिर्फ 11 रन से शतक बनाने से चूक गए। संजू ने 42 गेंद में 89 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और सात छक्के लगाए। 14वें ओवर में भारत ने 6 रन बनाए। 15वें ओवर में सैम करन ने 10 रन दिए।
भारत का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में होगा। फाइनल मैच 8 मार्च को होगा जिसमें दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
