
● मुंबई
‘उज्ज्वल भारत संस्था’ मुंबई द्वारा महिला दिवस एवं होली मिलन के अवसर पर गोरेगांव में काव्य- गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जवाहरलाल निर्झर ने की। गोष्ठी का आरंभ कुसुम तिवारी के मधुर सरस्वती वंदना से हुआ। किरण मिश्रा ने संचालन का कार्य बखूबी निभाया।
उपस्थित कवियों में कुसुम तिवारी, किरण मिश्रा, डॉ.भारती मिश्रा, रोशनी किरण, डॉक्टर जितेंद्र पांडेय,प्रतिभा मिश्रा, नीतू पांडे क्रांति, वर्षा गर्ग, अजय बनारसी, संगीता दुबे, अंजू वाघमारे, संगीता शुक्ला, किरण झा, नियति शुक्ला, संतोष दुबे आदि ने अपनी कविताओं से सबको सम्मोहित कर लिया। कार्यक्रम की केंद्रबिंदु रहीं डॉ. भारती श्रीवास्तव को उनके शोधकार्य के लिए नारी शक्ति सम्मान से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समाजसेवी देवेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना की। डॉ .श्री भगवान पांडे ने भी अपने विचार रखे। संस्था के संस्थापक अजय बनारसी तथा आयोजक संगीता दुबे ने गोष्ठी में उपस्थित सभी कवियों व श्रोताओं को पुष्पगुच्छ व मेडल देकर सम्मानित किया।
