
● मुंबई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आधार फाउंडेशन संस्था ने एक सराहनीय पहल की। इसी कड़ी में महिला दिवस पर संस्था की ओर से एक दिव्यांग युवती कुमारी शगुन को व्हील चेयर प्रदान की गई। शगुन बोलने और सुनने में असमर्थ हैं और शारीरिक रूप से भी दिव्यांग हैं।
शगुन कांदिवली-पोईसर में रहती हैं। संस्था के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, विद्याशंकर चतुर्वेदी, श्रीकांत पांडे, नागेन्द्र मिश्रा और शशिकांत पांडे उनके घर पहुंचे और उन्हें व्हील चेयर भेंट की।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने शगुन और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इस पहल से न केवल शगुन को सहारा मिला बल्कि समाज में सेवा और संवेदना का एक सकारात्मक संदेश भी गया।
