
● मुंबई
मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा दिनांक 8 मार्च 2026 को नाना चौक, ग्रांट रोड स्थित जगन्नाथ शंकर शेठ म्युनिसिपल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुंभारवाड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों के निरंकारी भक्तों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के बैनर तले यह शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया।
संत निरंकारी ब्लड बैंक, विले पार्ले (123 यूनिट रक्त) तथा कामा हॉस्पिटल ब्लड बैंक (58 यूनिट रक्त) ने मिलकर कुल 181 यूनिट रक्त संग्रहित किया।
इस शिविर का शुभारंभ निरंकार परमात्मा की प्रार्थना के साथ स्थानीय नगरसेवक संतोष ढाले की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डॉ. विशाल हार्डे (कामा अस्पताल) एवं नगरसेवक सर्वश्री गारंग जवेरी, सनी सानप, अजय पाटील, स्नेहल तेंडुलकर और राजश्री भातणकर सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
स्थानीय पुलिस अधिकारी नागू उगले एवं प्रणाली जगताप ने भी इस शिविर को शिष्टाचार भेंट दी। अवसर सेक्टर संयोजक हकीम सिंह के अतिरिक्त कई प्रबंधक एवं सेवादल अधिकारी भी उपस्थित थे। स्थानीय मुखी विनोद थापनिया की देखरेख में रक्तदान शिविर का कुशलतापूर्वक संचालन हुआ।
