- 350 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

● मुंबई
विश्व महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे फिल्मसिटी (डिस्ट्रिक्ट 3141) की ओर से रविवार, 8 मार्च को सांताक्रुज स्थित गांवदेवी मैदान परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों के लिए जनरल हेल्थ चेकअप और सामान्य दवाइयों के वितरण के साथ कई प्रकार की नि:शुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इसके अलावा पहले 100 मरीजों के लिए नेत्र परीक्षण की व्यवस्था की गई, जिसमें जरूरतमंदों को मात्र 50 रुपये में चश्मा उपलब्ध कराया गया। वहीं पहले 80 मरीजों के लिए हड्डियों की जांच हेतु फ्री बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) टेस्ट की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. सत्यजीत पटनायक (किडनी विशेषज्ञ एवं सर्जन), डॉ. आशिष कॅस्टलिनो (ईएनटी सर्जन), डॉ. स्वपना डेनिज (डेंटल सर्जन), डॉ. सय्यद मुहम्मद जिशान (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. निखिल बालाकृष्णन (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. पवित्रा बालाकृष्णन (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. नयना बालाकृष्णन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) और डॉ. अजय पांडेय (जनरल फिजीशियन) ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में करीब 350 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे बांद्रा के अध्यक्ष रिटा. एड. त्रिवनकुमार करनानी के साथ रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे फिल्मसिटी के सदस्य भुवन कुमार, रमेश व्यास, रवि सावल और ऋतु बुगारा का विशेष योगदान रहा।
