
● मुंबई
बीपीए फाउंडेशन व इंडिया नेटबुक्स द्वारा दिल्ली के पांच सितारा होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित साहित्यकार सम्मान उत्सव में वरिष्ठ कवयित्री व विविध भारती की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी कमलेश पाठक को प्रख्यात कथाकार हरिसु मन बिष्ट, प्रख्यात व्यंग्यकार राजेश कुमार व इंडिया नेटबुक्स की स्वामी डॉ मनोरमा कुमार द्वारा एक भव्य समारोह में साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान के तहत उन्हें स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र व शॉल, श्रीफल भेंट किया गया। आयोजन के संयोजक डॉ संजीव कुमार थे।
इस अवसर पर प्रख्यात कवि, कथाकार, शिक्षाविद संतोष चौबे, नेशनल बुक ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष बलदेव शर्मा, प्रख्यात कथाकार ममता कालिया, व्यंग्य यात्रा के संपादक प्रेम जनमेजय, प्रख्यात गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र, लीलाधर मण्डलोई, नंद भारद्वाज, मशहूर लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक, त्रिलोक दीप, गिरीश पंकज, प्रताप सहगल, श्याम सखा श्याम, राजेश्वरी मंडोरा, आशा कुंद्रा सहित कला, साहित्य, संस्कृति के दिग्गज मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात व्यंग्यकार लालित्य ललित, रणविजय राव व पूनम माटिया ने किया।
