
● मुंबई
गुढी पाडवा के पावन अवसर पर मुंबई मनपा ने ‘पुरणपोली महोत्सव 2026’ के माध्यम से परंपरा और स्वाद का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। इस पहल के तहत मुंबईकरों को घर बैठे ही ताजा और पारंपरिक पुरणपोली उपलब्ध कराई जाएगी।
महोत्सव में तैयार की जाने वाली पुरणपोली पारंपरिक विधि से बनाई जा रही है, जिससे घरगुती स्वाद का असली अनुभव मिल सके। इन्हें 3 से 10 की पैकिंग में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिनकी शुरुआती कीमत 150 रुपये निर्धारित की गई है, ताकि हर वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें।
इस पहल की खासियत यह है कि 19 मार्च 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इन पुरणपोली की होम डिलीवरी की जाएगी। नागरिक ऑनलाइन ऑर्डर देकर इस सुविधा का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
इस संबंध में डॉ. प्राची जांभेकर ने बताया कि यह उपक्रम न केवल पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देता है, बल्कि स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करता है और उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
