
● मुंबई
मुंबईकर लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का लोकार्पण गोरखपुर के रुस्तमपुर स्थित महादेव मंदिर में स्वामी अंजनिनंदन दास के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर के दोनों महंत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
‘शिवायण’ में भगवान महादेव से जुड़े अनेक रोचक और गूढ़ विषयों का विस्तार से विवेचन किया गया है। इसमें महादेव के श्मशान में निवास करने का कारण, सर्प धारण करने का महत्व और प्रकृति तथा पर्यावरण के प्रति उनके गहरे संबंध को सरल भाषा में समझाया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि महादेव की भक्ति किस प्रकार व्यक्ति की ज्योतिषीय बाधाओं को दूर करने में सहायक हो सकती है। पुस्तक में काशी का सत्य और महादेव की मुंडमाला के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया है।
पुस्तक की प्रस्तावना सेवानिवृत्त सिविल सेवक एवं लेखक आर.वी.एस. मणि ने लिखी है। वहीं, वैज्ञानिक एवं लेखक आनंद रंगनाथन, लेखक एवं टीवी पैनलिस्ट युवराज पोखरण तथा स्तंभकार डॉ. महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी पुस्तक के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
