
● मुंबई
मुंबई में आज होने जा रहे ‘द वाइब कनेक्ट 2026’ में कई महिला डॉक्टरों के लिए विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में कई सेलिब्रिटी शामिल होंगे।
बता दें कि महिला सशक्तीकरण और हेल्थकेयर क्षेत्र में नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘द वाइब कनेक्ट 2026’ का भव्य आयोजन अंधेरी स्थित कोर्टयार्ड मैरियट में किया जा रहा है। इस खास कॉन्फ्रेंस में प्रसिद्ध अभिनेत्री शुभांगी अत्रे, मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल तथा लोकप्रिय कवि कविरा की विशेष उपस्थिति रहेगी।
यह कॉन्फ्रेंस विशेष रूप से महिला डॉक्टरों के लिए आयोजित की गई है, जिसमें मेंटल हेल्थ, फिजिकल वेलबीइंग, फाइनेंशियल लिटरेसी और प्रोफेशनल एक्सीलेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में देशभर की प्रतिष्ठित महिला डॉक्टरें भाग लेकर अपने अनुभव साझा करेंगी और नेटवर्किंग का अवसर प्राप्त करेंगी।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा, ‘द वाइब कनेक्ट 2026’ सिर्फ एक कॉन्फ्रेंस नहीं बल्कि एक ऐसा मंच है जो महिला डॉक्टरों को लीडरशिप, आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की दिशा में प्रेरित करता है। यह आयोजन हेल्थकेयर सेक्टर में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
अधिक जानकारी के लिए 9967572760 पर संपर्क किया जा सकता है।
