▪️ 7 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम सूची

- मुंबई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र ने राज्यभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन – एस आई आर ) अभियान की शुरुआत की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 30 जून 2026 से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिक, जो संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, मतदाता बनने के पात्र हैं। इसी आधार पर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह पुनरीक्षण किया जाएगा।
इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बी एल ओ ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (ऐनुमैरेशन फॉर्म ) वितरित करेंगे और भरे हुए फॉर्म एकत्र करेंगे। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिस पर 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। 3 अक्टूबर तक इनका निपटारा कर 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
राज्य में कुल 1,00,253 बी एल ओ तैनात किए गए हैं, जबकि राजनीतिक दलों द्वारा 2,05,254 बूथ लेवल एजेंट (बी एल ओ ) नियुक्त किए गए हैं।
