
▪️ मुंबई
आशीर्वाद संस्था द्वारा आयोजित ‘गीत गंगा गजल सागर’ समारोह साहित्य, संगीत और संस्कृति का अनुपम संगम बनकर उभरा। मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा कि आज के समय में गंभीर साहित्यिक गोष्ठियों और उच्चस्तरीय कवि सम्मेलनों का एक साथ आयोजन विरले ही देखने को मिलता है।
इस अवसर पर कवि दास नारायण अग्रवाल की कृति ‘कृष्ण पद’ का लोकार्पण किया गया। पुस्तक पर प्रो. करुणाशंकर उपाध्याय, वीरेंद्र याज्ञिक तथा नेशनल एक्सप्रेस के संस्थापक विपिन गुप्ता ने अपने विचार रखे। संस्था के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल एवं सुभाष अग्रवाल ने अनूप जलोटा को ‘आशीर्वाद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया। सूफी गायिका कविता सेठ और गायक अरुण बख्शी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

इस समारोह में देवमणि पांडेय, महेश दुबे, नारायण अग्रवाल, ओबेद आजम आज़मी, नवीन चतुर्वेदी, अर्चना जौहरी, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, रजिया रागिनी, विनोद दुबे, रवि यादव और शिवदत्त ‘अक्स’ ने काव्य-पाठ किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कुमार जैन ने किया। राजेश विक्रांत ने धन्यवाद ज्ञापन दिया जबकि नीता बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत किया।
