
▪️मुंबई
दहिसर पूर्व स्थित ठाकुर रामनारायण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा ‘शोध अन्वेषण 2026’ के तीसरे वार्षिक संस्करण का आयोजन किया गया। अंतरमहाविद्यालयीन सम्मेलन में देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों से 168 युवा शोधकर्ताओं की 73 टीमों ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ. सुमति राजकुमार, उपप्राचार्या डॉ. नेहा गोयल और आरडीसी अध्यक्ष डॉ. श्रीदेवी वी.एस. के मार्गदर्शन में आयोजित सम्मेलन का विषय ‘डिस्कवर, प्रजेंट, इंस्पायर’ रहा।
सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों से लेकर वाणिज्य और शुद्ध विज्ञान तक विद्यार्थियों ने शोध प्रस्तुत किए। ऑनलाइन प्रस्तुति की सुविधा से देश के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। शोधों का मूल्यांकन डॉ. राजेश हरिचंद्र भोईटे, डॉ. महेंद्रकुमार एस. यादव, डॉ. रुपाली मिश्रा और डॉ. सम्राट गंगुर्डे ने किया।
एस.एस. एंड एल.एस. पाटकर वर्दे कॉलेज ऑफ लॉ की जायनब कनाडिया ने प्रथम पुरस्कार जीता। ठाकुर रामनारायण कॉलेज के हीत जानी, आकांक्षा पाल और कृतिका नायडू की टीम दूसरे तथा प्रिया यादव तीसरे स्थान पर रहीं। एस.आई.ई.एस. नेरुल की श्रुति कठेर को सांत्वना पुरस्कार मिला। मुंबई स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पब्लिक पॉलिसी की अंजलि पुरोहित, मादिहा सुरवे, जया साहनी और निकिता राउत की टीम को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
