
▪️मुंबई
मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सातों झीलों में इस साल मानसून के बाद पर्याप्त जल भंडार जमा हो गया है। 8 सितंबर की सुबह 6 बजे तक इन झीलों में कुल 13,95,392 मिलियन लीटर (एमएल) पानी जमा था, जो उनकी कुल उपयोगी क्षमता 14,47,363 एमएल का 96.41 प्रतिशत है।
हालांकि, पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार जलस्तर थोड़ा कम है। 2025 में इसी दिन झीलों में 97.23 प्रतिशत और 2024 में 97.75 प्रतिशत पानी था। इसके बावजूद मौजूदा स्टॉक मुंबई की आगामी महीनों की जरूरतों के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।
मानसून के दौरान विहार, तुलसी, तानसा और मोडक सागर समेत कई जलाशयों में ओवरफ्लो भी हुआ था। जलाशयों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुंबई में आने वाले महीनों में पानी की आपूर्ति को लेकर फिलहाल राहत की स्थिति है।
