
▪️मुंबई। संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से चेंबूर भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 138 निरंकारी भक्तों ने उत्स्फूर्त रूप से रक्तदान किया।
शिविर में रक्त संकलन का कार्य संत निरंकारी रक्तपेढ़ी, विले पार्ले, मुंबई द्वारा किया गया। शिविर का शुभारंभ मोहिनी आहूजा, झोनल इंचार्ज (हैदराबाद) के करकमलों से हुआ।
संत निरंकारी मिशन के भक्त ‘नर सेवा नारायण पूजा’ के संदेश को अपने सेवाभावी कार्यों के माध्यम से साकार कर रहे हैं। रक्तदान शिविरों के साथ स्वच्छता अभियान, मेडिकल कैंप और आपदा के समय राहत कार्यों में भी मिशन के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से योगदान देते हैं। चेंबूर भवन में आयोजित शिविर भी मानवसेवा और समर्पण की इसी भावना को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण उपक्रम रहा।
