
▪️मुंबई। रिज़वी महाविद्यालय, बांद्रा (प.) में हिंदी विभाग और नैशनल लायब्रेरी, बांद्रा (प.) के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शेख अन्सारपाशा ने किया, जबकि हिंदी विभागाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने समारोह की प्रस्तावना रखी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मौलिक कविताओं के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय भावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे ने ‘हिंदी में रोजगार की संभावनाएं’ विषय पर विद्यार्थियों को पत्रकारिता और हिंदी भाषा से जुड़े व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी। बाह्य परीक्षक दीपक राणा ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।
