
▪️मुंबई। गणेशोत्सव के कारण कुछ समय से मेगा ब्लॉक से राहत पा रहे मुंबई लोकल यात्रियों को रविवार, 27 सितंबर को फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। महीने के अंतिम रविवार को मध्य रेलवे की मेन लाइन और हार्बर लाइन पर दिन में मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। पश्चिम रेलवे पर शनिवार देर रात से रविवार तड़के तक जंबो ब्लॉक रहेगा।
• मध्य रेलवे की मेन लाइन पर माटुंगा-मुलुंड के बीच अप और डाउन फास्ट लाइन पर सुबह 11.05 से दोपहर 3.45 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से ठाणे की ओर जाने वाली कई फास्ट लोकल को धीमी लाइन से चलाया जाएगा। वापसी में भी फास्ट सेवाएं मुलुंड से धीमी लाइन पर संचालित होंगी। इससे कुछ ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने में करीब 15 मिनट अतिरिक्त लग सकते हैं।
• हार्बर लाइन पर कुर्ला-वाशी के बीच सुबह 11.10 से शाम 4.10 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सीएसएमटी से वाशी, बेलापुर और पनवेल तथा इन क्षेत्रों से सीएसएमटी आने-जाने वाली कई लोकल सेवाएं रद्द रहेंगी।
• पश्चिम रेलवे पर वसई रोड-भाईंदर के बीच शनिवार रात 12.30 से रविवार सुबह 4.30 बजे तक जंबो ब्लॉक होगा। दिन में पश्चिम रेलवे पर ब्लॉक नहीं रहेगा।
