- मुंबई । छठ महापर्व पर सुप्रसिद्ध लोक एवं पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी गीत ‘गोदिया में देइ द ललनवा ए छठी मइया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ। गीतकार मनोज भावुक के लिखे इस गीत में मातृत्व की लालसा, संतान सुख की अभिलाषा और छठी मइया के प्रति अटूट आस्था को भावुक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

गीत में एक स्त्री छठी मइया से अपनी सूनी गोद भरने और आंगन में बच्चे की किलकारी गूंजने की प्रार्थना करती है। ननिहाल और ससुराल के रिश्तों के जरिए संतान की प्रतीक्षा को भी खूबसूरती से दर्शाया गया है।
प्रियंका सिंह इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छठ महोत्सव में शामिल होकर प्रवासी बिहारियों के बीच लोकसंस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। गीत का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है, जबकि संगीत और निर्देशन विनीत शाह का है।
