
● लखीमपुर खीरी। कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 7 अक्तूबर को किया जाएगा। इसमें साहित्यकारों को केतकी साहित्य रत्न सम्मान 2025 (महिला) तथा गोमती साहित्य रत्न सम्मान 2025 (पुरुष) प्रदान किए जाएंगे। विगत तीन वर्षों में 50 से अधिक साहित्यकार इस सम्मान से विभूषित हो चुके हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा राज शामिल होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकेंद्र प्रताप सिंह, सभापति (राज्यमंत्री) एवं पंचायती राज समिति, उत्तर प्रदेश तथा संदीप मेहरोत्रा, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, सम्मिलित होंगे।
संस्था अध्यक्ष गोविंद गुप्त ने बताया कि इस वर्ष का कार्यक्रम कथाकुंज के संरक्षक रहे प्रो. सुदीप कुमार की स्मृति को समर्पित है। प्रो. कुमार की धर्मपत्नी डॉ. नीमा पंत वर्तमान में कथाकुंज साहित्य परिषद की ब्रांड एंबेसडर हैं।
गोमती सम्मान से सम्मानित होने वाले कवियों में सुल्तानपुर (उ.प्र.) के कूरेभार ब्लॉक स्थित ग्राम नटोली कला निवासी विकास मिश्र का नाम प्रमुख है। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कार्यरत हैं। उनका परिवार लंबे समय से शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा रहा है। अंग्रेज़ी एवं राजनीति शास्त्र से स्नातकोत्तर विकास मिश्र को कविता और लेखन में विशेष रुचि है। वे अनेक साहित्यिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
